File not found
bollywood

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर होंगे साथ

Table of Content

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के इश्क़ के चर्चे भला कहाँ किसी से छुपे थे | एक वक़्त था जब लोग रणबीर कपूर और दीपिका के प्यार की कसमे खाया करते थे | पर ना जाने इनके रिश्ते को किसकी नज़र लगी और बॉलीवुड का ये हॉट कपल हमेशा हमेशा के लिए अलग हो गया | कुछ इनकी ज़िन्दगी में ऐसा बीता की दोनों एक दुसरे की शक्ल भी नहीं देखना चाहते थे पर जैसे जैसे वक़्त बीतता गया पुराने घाव भी भरते गए और काफी वक़्त बाद दोनों ने एक साथ काम किया फिल्म " तमाशा" में जिसे दर्शको ने बहुत प्यार दिया |

deepika and ranbir

इस के बाद दीपिका ने जादातर फिल्म रणबीर सिंह के सतह की | दीपिका और रणवीर सिंह की प्रेम कहानी आज की तारीख में हर न्यूज़ पेपर और हर चैनल की पहली हेडलाईन होती है | काफी वक़्त से दोनों ने साथ काम नहीं किया है | खबरे तो ये भी आयी थी की कई प्रोडूसर और डायरेक्टर ने दोनों को कई बार संपर्क किया साथ में फिल्म करने के लिए पर दोनों ने डेट्स की प्रोब्लम बता कर हर बार मना कर दिया |

पर अब खबर आ रही है की जल्द ही आप दीपिका और रणबीर कपूर को साथ देखेंगे | हम आप को बता दे की ये कोई फिल्म नहीं है बल्कि ये दोनों साथ नज़र आयेंगे रैंप शो करते हुए | जीहा ये दोनों फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा के मिजवां कलेक्शन के लिए एक साथ होंगे ।

दरअसल मिजवां काफी फेमस फैशन शो है जिसे हर साल शबाना आज़मी अपने पिता कैफी आज़मी की याद में आयोजित करती है। इस शो के कलेक्शन से गरीब बच्चों की शिक्षा, रोजगार और उनकी बेहतरी के लिए इस्तेमाल किया जाता है | और इस साल के कलेक्शन के शो स्टॉपर रहेंगे दीपिका और रणवीर कपूर |

इस बात की जानकारी खुद फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा ने अपने सोशल  मिडिया अकाउंट पर दी है |